भारतीय नौसेना की रडार से बच निकलने में सक्षम स्कॉर्पीन श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी आईएनएस वागीर को आज, 23 जनवरी 2023 को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में समारोह के मुख्य अतिथि नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार की उपस्थिति में नौसेना में शामिल किया गया।
प्रोजेक्ट-75 के तहत कलवरी क्लास की छठी पनडुब्बी वाघशीर ने 18 मई को अपना समुद्री परीक्षण शुरू किया। यह महत्वपूर्ण कदम इस पनडुब्बी को भारतीय नौसेना को उसकी डिलीवरी के करीब लाता है। यह समुद्री परीक्षण प्रणोदन, हथियार और सेंसर सहित पनडुब्बी की प्रणाली, उनकी कार्यक्षमता और प्रभावशीलता का व्यापक मूल्यांकन है।
वागीर को प्रोजेक्ट 75 (पी75) के तहत 12 नवंबर 2020 को लॉन्च किया गया था और समुद्री परीक्षणों के पूरा होने के बाद 20 दिसंबर 2022 को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया था। वागीर को अब तक की सभी स्वदेश निर्मित पनडुब्बियों में सबसे कम निर्माण समय होने का गौरव प्राप्त हुआ है।स्कॉर्पीन पनडुब्बियां बेहद शक्तिशाली प्लेटफॉर्म हैं, इसका रडार सिस्टम दुनिया से सबसे बेहतरीन में से एक है और यह इतनी उन्नत है कि रडार से बचने में सक्षम है। वागीर लंबी दूरी की गाइडेड टॉरपीडो के साथ-साथ युद्धपोत रोधी मिसाइलों से भी लैस है। इन पनडुब्बियों में अत्याधुनिक सोनार सुइट और उत्कृष्ट परिचालन क्षमताओं का परिचय देने वाला सेंसर सूट मौजूद है।
एसबीआई रिसर्च के अनुसार 2023-24 में यह पहली बार 5 प्रतिशत से नीचे आ गई है।
Read more
प्रस्ताव का लक्ष्य पूरे देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराना है।
Read more
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 9 दिसंबर को अपने हरियाणा दौरे के दौरान 'बीमा सखी योजना' की शुरुआत करेंगे।
Read more